फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क पर ट्रकों का जमावड़ा, नियम दरकिनार

Wed, 17 Jul 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहर स्थित गौहन्ना चौराहे पर हादसे को दावत देते सड़क किनारे खड़े वाहन।   -संवाद
विज्ञापन
हाईवे हों या जिला मार्ग, वाहनाें की अवैध पार्किंग से बढ़ी हादसों की आशंका
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करा पा रहे जिले के अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। सड़क पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से हादसों की आशंका बढ़ गई है। बार-बार हिदायत के बावजूद जिले के अफसर मनबढ़ वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आएदिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
बता दें कि जून में कसेरुआ के निकट भारी वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। 11 जुलाई को सुलेमपुर बाजार के निकट ओवरलोड वाहन की टक्कर से दो युवकों की जान चली गई थी। इन दोनों घटनास्थलों के निकट सड़क पर भारी वाहनों का अतिक्रमण रहता है। हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने वाहनों की अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

इन जगहों पर प्रतिदिन जमा रहते हैं भारी वाहन


टांडा-बांदा हाईवे पर गोहन्ना चौराहा और भिखारीपुर के निकट दिन हो या रात, हर समय भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। अकबरपुर-मालीपुर रोड पर और अकबरपुर-टांडा मार्ग पर कटरिया याकूबपुर के पास भी ट्रक व डंपरों की अवैध पार्किंग की जा रही है। इसकी वजह से सड़कें सकरी हो जाती हैं और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। खासकर हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं। सड़क पर खड़े भारी वाहनों की वजह से हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

चेत नहीं रहे अफसर

अकबरपुर के उकरा गांव निवासी प्रदीप सिंह का कहना है कि हाईवे पर अतिक्रमण के चलते आएदिन हादसे हो रहे हैं। ट्रकों की अवैध पार्किंग के चलते बड़े हादसों होने की आशंका बनी रहती है। अफसर चेत जाएं वरना कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कटरिया याकूबपुर के राकेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहती हैं। उन्हें भी सड़क पर खड़े ट्रक दिखते होंगे। बावजूद इसके, अधिकारी अपना पल्ला झाड़ कर निकल जाते हैं। सिझौली के अजय कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी, तभी व्यवस्था में सुधार होगा। ओवरलोड ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ढ़ाबा, होटल के किनारे भी गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। ये सब तभी रुकेगा, जब ठोस कार्रवाई होगी।

जल्द होगी कार्रवाई

सड़क पर वाहनों की पार्किंग करने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-सत्येंद्र यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें