फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीमार बेटी के जन्म के बाद दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के ग्राम पुन्थर की शमा परवीन पुत्री अजीमुल्लाह ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शमा परवीन का विवाह वर्ष 2019 में नाशाद अली निवासी शिकोहपुर बड़ौत, जिला बागपत से हुआ था। दोनों पति-पत्नी रेलवे सुरक्षा बल, अपराध प्रकोष्ठ लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत हैं।
शमा परवीन ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही पति नाशाद अली, सास मुन्नी खातून, ससुर अली शेर, जेठ इमरान मलिक, देवर जुबैर, ननद बुरा और अन्य रिश्तेदार लगातार दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना के चलते उनका तीन बार गर्भपात हो चुका है।
विज्ञापन

शमा परवीन के अनुसार 21 जनवरी 2025 को उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया जो जन्मजात माइक्रोटिया ग्रेड द्वितीय (कान एवं जबड़े का पूर्ण विकास न होना) से पीड़ित है। इसके बाद ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और भी बढ़ गई।

14 मई 2025 को उन्हें पति द्वारा मारपीट कर बेहोश कर दिया गया और 26 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के सामने काउंसिलिंग के दौरान उनके पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया था।
तहरीर के आधार पर टांडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें