फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1,997 मरीजों का उपचार, 393 बुखार से पीड़ित मिले

विज्ञापन
रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेला के तहत मोहसिनपुर मंसूरपुर में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। सं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। कुल 1,997 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 806 पुरुष, 982 महिलाएं और 209 बच्चे शामिल रहे। मरीजों की जांच और उपचार के लिए 61 चिकित्सक व 173 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहा।
विज्ञापन

मेले में सबसे अधिक 393 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। सर्दी-जुकाम समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जांच के दौरान 35 मरीज टीबी से पीड़ित मिले, जबकि एक बच्चा कुपोषित पाया गया। डेंगू के 54 और मलेरिया के 121 लोगों की जांच हुई, लेकिन किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सक डॉ. अंबुज पांडेय व स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। सामान्य जांच की सुविधा केंद्र पर उपलब्ध रही, जबकि अन्य जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। मेले के नोडल डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नहीं मिला दर्द निवारक ट्यूब
अकबरपुर की शिवाजी कॉलोनी निवासी रमेशचंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर अस्पताल में दवा कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुखार के साथ इन दिनों गठिया का दर्द भी बढ़ गया है। दर्द की दवा मिल गई, लेकिन दर्द निवारक ट्यूब नहीं मिल सकी।
बेटे को आ रहा बुखार, खुद खांसी से परेशान
अकबरपुर निवासी बबिता बेटे सक्षम के साथ अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सक डॉ. अंबुज ने दोनों को देखा। बबिता ने बताया कि बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा है। वहीं, वह खुद भी खांसी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें