फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिल्ली का सफर आसान, बहाल हुई रोडवेज बस की सेवा

विज्ञापन
बसअड्डा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से 45 दिनों तक देश की राजधानी के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। पर्व को लेकर दिल्ली की पर्याप्त सवारियां भी नहीं मिल रही थी। महाकुंभ से बसें लौटते ही यह सेवा बहाल कर दी गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली की बस को रवाना भी कर दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय डिपो की 61 बसें बीते दिनों महाकुंभ में लगा दी गई थीं। इस बीच राजधानी समेत कई अन्य रूटों पर अकबरपुर डिपो की बसों का संचालन बंद हो गया था। दिल्ली जाने वाली लंबी दूरी की बस में पर्याप्त सवारियां भी नहीं मिल रही थीं। इसको लेकर जिले से दिल्ली के लिए संचालित बस सेवा रोक दी गई थी। 11 जनवरी को महाकुंभ मेले में बसों के चले जाने से स्थानीय रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। कोई ट्रेन में तो किसी ने प्राइवेट साधनों के सहारे सफर तय किया।
बृहस्पतिवार को बसें महाकुंभ से वापस आईं तो सभी रूटों पर संचालन शुरू हो गया। दिल्ली जाने वाली बस रोडवेज स्टेशन पर पहुंचते ही भर गई। इसके अलावा अब बस्ती, आजमगढ़, सुल्तानपुर, कानुपर, अयोध्या अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन सुचारू रूप से होने लगा है। प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लाने के लिए यहां से सात बसे भेजी गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ में बसे जाने से दिक्कत हुई थी। दिल्ली जाने वाली दोनों बसों का संचालन बृहस्पतिवार से बहाल कर दिया गया है। अन्य रूटों पर भी बसें नियमित चलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें