फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाराबंकी जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सिराज अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नेशनल हाईवे-233 पर बसखारी के कटया पहलवान गांव मोड़ के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के सराम भारती निवासी सिराज अहमद (23) की मौत हो गई। सिराज बाराबंकी स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में काम करता था और छुट्टी बिताकर बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे बाइक से घर से निकला था। दोपहर लगभग एक बजे बसखारी के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में हेलमेट का हुक खुल जाने से सिराज के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के अनुसार सिराज तीन भाइयों में मंझिला था। बड़े भाई टीपू और छोटे भाई रियाज के साथ वह बाराबंकी में ही काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही मां नजमा बेगम बेसुध हो गईं, वहीं बहनें चंदा, सबनम और सितारा रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कट और तेज रफ्तार बनी वजह
पिछले एक सप्ताह में एनएच-233 (बसखारी–आजमगढ़ मार्ग) पर सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल ही में हर्रैया में लिंक रोड पर वनरोज से टकराकर परास्नातक छात्र की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई छोटे-बड़े हादसे आए दिन हो रहे हैं। अवैध कट, तेज रफ्तार और सड़क पर उछाल को इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें