फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अप व डाउन रही निरस्त, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दून अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेनें गुरुवार को भी निरस्त रहने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। दून एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त रहने से झारखंड, बिहार व कोलकाता जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

दून अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को भी अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंची। यात्री विवेक तथा रवीन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि दून एक्सप्रेस जैसी ट्रेन का लगातार निरस्त रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेलवे को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी पर अंकुश पाया जा सके। उधर, वाराणसी लखनऊ पैसेंजर अपने निर्धारित समय 3 बजकर 40 मिनट से 6 घंटा विलंब रही।
फरक्का अप 11 बजकर 10 मिनट से साढ़े तीन घंटा। साबरमती एक्सप्रेस अप 2 बजकर 30 से मिनट से दो घंटा। सदभावना डाउन 7 बजकर 35 मिनट से ढाई घंटा, इंटरसिटी डाउन 10 बजकर 25 मिनट से डेढ़ घंटा तथा लखनऊ वाराणसी डाउन पैसेंजर 4 बजकर 17 मिनट से साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि मौसम बदलाव के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें