फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जाम से घंटों ठप रहा यातायात, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
जलालपुर नगर में मंगलवार को जाम मे फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। नगर में मंगलवार को जाम की समस्या ने लोगों को दिनभर परेशान किया। बाजार और रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दोपहर करीब 1:30 बजे से घंटों तक यातायात बाधित रहा। हर कुछ घंटे के अंतराल पर लगने वाले जाम के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। महिला अस्पताल से खजुरी ग्राम सभा निवासी प्रसूता ज्योति को घर पहुंचाने वाली एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक जाम में फंसी रही। वहीं, कादीपुर निवासी 78 वर्षीय विमला देवी को सांस की समस्या के चलते अस्पताल ले जा रही दूसरी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
चालक ने बताया कि लगातार ट्रैफिक रुकने से मरीजों को समय पर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय विकास, महेंद्र व आशुतोष के अनुसार, मंगलवार को जाम का मुख्य कारण कस्बे से गुजरने वाले भारी वाहन रहे। कम दूरी के चलते बड़ी गाड़ियां जलालपुर से सुरहुरपुर मार्ग होते हुए शाहगंज और जौनपुर की ओर जाती हैं, जिससे कस्बे में ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को जाम की स्थिति देखते हुए चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रूट मैप तैयार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें