फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो का मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (यार्ड रीमॉडलिंग) के कारण मई में मंगलवार से कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। रेलवे ने छह ट्रेनों को रद्द करने और 12 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस बदलाव का सीधा असर अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। दो ट्रेनें अब अकबरपुर से होकर नहीं गुजरेंगी। वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन (04217 और 04218) 13 मई से 27 मई तक पूरी रहेगी। इस दौरान इन ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। वहीं, इसके साथ 13 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। अब ये ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी। इससे अकबरपुर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस (15636) 18, 25 मई और 1, 8, 15, 22 जून को बदले मार्ग से चलेगी। वहीं ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15635) 15, 22, 29 मई और 5, 12, 19 जून को परिवर्तित रूट से संचालित होगी। इन ट्रेनों का अकबरपुर स्टेशन पर ठहराव और संचालन प्रभावित रहेगा। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर तकनीकी कार्य के चलते यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि दो ट्रेनें 27 मई तक रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें