फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार आबादी का आवागमन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। टांडा व जलालपुर के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने आम नागरिकों की मांग पर लगभग 17 किलोमीटर लंबे सुरहुरपुर त्रिमुहानी मार्ग का करीब 22 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सिंगल लेन इस सड़क को 7 मीटर चौड़ी बनाकर डबल लेन किया जा रहा है। इससे जलालपुर से टांडा जाने के लिए नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। लगभग 50 हजार आबादी सीधे तौर पर इसका लाभ उठा सकेगी। इससे नागरिकों को आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के सुरहुरपुर से टांडा के त्रिमुहानी को सड़क जाती है। इस सड़क से टांडा, जलालपुर के अलावा अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नागरिक आवागमन करते हैं। यातायात का भी दबाव इस सड़क पर रहता है। परंतु सिंगल लेन होने के चलते नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें होती थीं। करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क को नागरिक लंबे समय से डबल लेन कराने की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद प्रांतीय खंड ने 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क को अब 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क डबल लेन हो जाने से नागरिकों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू किए जाने पर स्थानीय राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सालिक शोभाराम आदि ने खुशी का इजहार किया है। कहा कि सुरहुरपुर से टांडा के त्रिमुहानी तक सड़क चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन में काफी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में अन्य विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। नागरिक लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

तेजी से कराया जा रहा कार्य
सुरहुरपुर त्रिमुहानी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द यह कार्य पूरा हो, इसके लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें