फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर बिगड़ा रसोई गैस डिलेवरी वाहन, घंटों रहा शहर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के तमसा नदी पुल पर गैस सिलेंडर लदा मिनी ट्रक खराब हो जाने से सोमवार को वाहनों की ऐसी लाइन लगी की पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। दरअसल, जहां ट्रक खराब हुआ वह फौव्वारा तिराहा काफी व्यस्त क्षेत्र है। ऐसे में ट्रक खराब होने से रास्ता बाधित हुआ तो कुछ ही देर में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। शहर को जाने वाले रास्ते भी यहीं से जुड़े हैं इस वजह से पूरे इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान खराब वाहन ठीक किया गया तब जाकर रास्ता खुला। इसके बाद जाम खत्म होने में करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रसोई गैस सिलेंडर से लदा मिनी ट्रक जब नगर के बीचोबीच स्थित तमसा नदी के पुल पर पहुंचा तो अचानक खराब हो गया। बीच सड़क पर वाहन खड़ा होने से यातायात बाधित हो गया। अकबरपुर शहर का व्यस्ततम क्षेत्र होने के चलते न सिर्फ तमसा पुल बल्कि फौव्वारा तिराहा से नई सड़क होते हुए दोस्तपुर चौराहा व पुरानी तहसील तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज और अकबरपुर-अयोध्या मार्ग तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को उमसभरी गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यातायात सुचारु करने के लिए जिला यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा समेत पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। वाहन में आई गड़बड़ी को दूर किया गया तो रास्ता खुला। इसके बाद जाम खत्म होने में करीब तीन घंटे लग गए। इस बीच जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक बड़े वाहनों को बाईपास से होकर नहीं गुजारा जाएगा तब तक जाम की समस्या से राहत नहीं मिलने वाली है। एक तो अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है तो दूसरी तरफ बड़े वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसी के चलते जाम की समस्या दूर नहीं हो रही है। उधर, यातायात प्रभारी सुधांशु ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन के खराब होने से समस्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें