फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मनमाना टैक्स वसूलने का आरोप लगाया व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.एसडीएम को अपनी मांगों के संबंध में सोमवार को ज्ञापन सौंपते जिला उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर की ओर से कथित रूप से मनमाने ढंग से लगाए जा रहे हाउस टैक्स और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर भ्रमण करते हुए नारेबाजी की तथा एसडीएम राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा एक से लेकर 25 वार्डों तक कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है। विस्तारित वार्डों में बिना किसी मूलभूत भौतिक सुविधाओं के ही मनमाने ढंग से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। कई मामलों में एक ही संपत्ति पर कई रसीदें जारी की गई हैं। समय पर भुगतान न करने पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूलने की धमकी भी दी जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने मांग की कि पूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने तक हाउस टैक्स में छूट दी जाए, तत्काल प्रॉपर्टी रजिस्टर तैयार किया जाए तथा खाली प्लॉटों, धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों पर लगाए जा रहे हाउस टैक्स को रोका जाए। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आदित्य गोयल, सीताराम अग्रहरि, शंभु गुप्ता, महताब अहमद, गौरव उपाध्याय, हरिओम सोनी, बबलू गौड़, आत्माराम गुप्ता, विनोद गुप्त बिन्नू, रिन्हू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें