फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर निवासी रेनू (28) शुक्रवार देर शाम साइकिल से यादवनगर से घर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह गांव के निकट पहुंची, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बसखारी निवासी रीता (40) शनिवार सुबह बसखारी बाजार के पास उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह बाजार में सड़क पार कर रही थी।
अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी संतोष (24) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी जयराम (48) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जयशंकर (65) शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख जयशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें