फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, तीन घायल

Sun, 20 Dec 2015 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर एक किशोर की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कैथी नसीरपुर गांव में रविवार सुबह गांव निवासी हरिश्चन्द्र का खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर का एक पहिया गहरे गड्ढे में पड़ गया। इससे अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर तीन किशोर भी बैठे हुए थे।

चालक हरिश्चन्द्र तो बाल बाल बच गया, लेकिन उसका 15 वर्षीय पुत्र विपिन, आलोक (9) पुत्र राजकुमार व उमेश (12) पुत्र मदनकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिश्चन्द्र के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आलोक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर निवासी भुनेश (22) पुत्र मोतीलाल शनिवार सायं बेवाना के निकट मार्ग दुुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के समय वह बाइक से वापस घर जा रहा था। बेवाना के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अहिरौली क्षेत्र के भटौली गांव निवासी रामसूरत (50) पुत्र भूनाथ शनिवार देर शाम अहिरौली के निकट एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया।

अकबरपुर क्षेत्र के सुड़ारी निवासी विवेक (14) पुत्र लालमन रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। एक बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। अलीगंज क्षेत्र के रायपुर निवासी रामनिहोर (52) पुत्र पल्टूराम शनिवार देर शाम छज्जापुर के निकट एक जीप से टक्कर से घायल हो गया। टांडा थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासिनी शीला देवी 35 पत्नी घनश्याम गांव के निकट बाइक की चपेट में आले से घायल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें