फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो पूर्व सांसद व चार पूर्व मंत्रियों समेत कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 मार्च को होगा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम में रखीं ईवीएम में कैद मतों की गिनती जब समाप्त होगी, तो जानकारी हो सकेगी कि कौन सदन के गलियारे में पहुंचने में सफल रहा और किसे मायूसी हाथ लगी। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि कितने ऐसे प्रत्याशी हैं, जो अपनी जमानत बचाने में सफल रहे। बहरहाल 10 मार्च को परिणाम चाहे जो भी आए, लेकिन फिलहाल सभी प्रमुख प्रत्याशी अभी खुद को जीता हुआ मानकर ही चल रहे हैं। उधर, प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। न सिर्फ प्रत्याशियों, बल्कि उनके समर्थकों की निगाहें 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं। किसे जीत मिलने के बाद सदन के गलियारे तक पहुंचने का मौका मिलेगा और किसे एक बार फिर से पांच वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा, यह 10 मार्च को ही पता चल सकेगा। तीन मार्च को हुए मतदान में 2075 बूथों पर 11 लाख 41 हजार 533 मतदाताओं ने दो पूर्व सांसद व चार पूर्व मंत्रियों समेत कुल 60 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया था।
अब 10 मार्च को इनके भाग्य का फैसला सामने आने के बाद जीत-हार को लेकर लग रहे कयास पर विराम लग जाएगा। हालांकि मौजूदा समय में सभी प्रमुख दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उधर, प्रशासन ने मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें