फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार जख्मी, एक गंभीर

Sat, 07 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी मोहम्मद इदरीस (55) पुत्र इमरान शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से गांव जाते समय अरिया बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमीरपुर गांव निवासी रामदास (45) पुत्र जयकरन शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्की बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार निवासी अतुल (14) पुत्र जितेंद्र शुक्रवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीर को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत ही जाफरगंज निवासी कुलदीप (30) पुत्र रामकिशोर शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय जाफरगंज बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें