अंबेडकरनगर। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर रविवार को अकबरपुर नगर व टांडा नगर क्षेत्र में एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च किया। नागरिकों से आह्वान किया कि वैश्विक महामारी को रोकने के लिए सभी को लॉकडाउन का पालन करना करें।
अकबरपुर नगर में रविवार सुबह एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंहं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने रूटमार्च किया।
बस स्टेशन क्षेत्र, पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, नई सड़क, अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर रूटमार्च किया। भरोसा दिया गया कि जनता को लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
टांडा में दोपहर बाद एएसपी के साथ एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ अमरबहादुर के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, अलीगंज थानाध्यक्ष रामचंदर सरोज व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने छोटी बाजार, जुबेर चौराहा, बस स्टेशन, ताज तिराहा, फत्तूपट्टी, अलीगंज, छज्जापुर, हयातगंज, नेहरूनगर, चिंतौरा, मुबारकपुर में रूटमार्च किया।