फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वोटर सेल्फी प्वॉइंट का शुभारंभ

Thu, 11 Apr 2019 10:52 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
सेल्फी प्वॉइंट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान जागरूकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को अकबरपुर नगर में तीन वोटर सेल्फी प्वॉइंट का शुभारंभ हुआ। डीएम सुरेश कुमार व अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्त ने इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सबको आगे बढ़ना होगा। कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए, यह जिम्मेदारी आसपास के लोगों को भी संभालनी होगी। 
विज्ञापन


  शत-प्रतिशत मतदान तय करने के लिए जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को पटेलनगर, फौव्वारा तिराहा व तहसील के निकट वोटर सेल्फी प्वाइंट स्थापित
किया। डीएम सुरेश कुमार ने पटेलनगर पहुंचकर शुभारंभ करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ने में है। प्रशासन अपना काम पूरी मजबूती से कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में आमलोगों को भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने कहा कि महिलाओं को शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। युवाओं से आह्वान किया कि वे मतदान के दिन अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन अधिकाधिक मतदान तय करने में करें।

इस मौके पर एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ सदर धर्मेद्र सचान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम व अध्यक्ष ने यहां हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया, जिसके बाद कई गणमान्य नागरिकों व आम लोगों ने भी इसमें प्रमुखता से भागीदारी  की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें