फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राइस मिल सील

Thu, 24 Sep 2015 11:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की 36 राइसमिलों पर कस्टम मिल्ड राइस का लगभग 40 करोड़ रुपये का बकाया चला आ रहा था। वसूली के लिए संबंधित राइसमिलरों को आरसी जारी की गई थी। कार्रवाई से बचने के लिए राइसमिलरों ने कोर्ट की शरण ली थी लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिली थी।
विज्ञापन


इस पर बीते दिनों डीएम विवेक के निर्देश के बाद एसडीएम विवेक मिश्र ने पुलिस टीम के साथ एक राइसमिल को कुर्क कर लिया था। शेष राइसमिलों को नोटिस जारी कर सोमवार तक बकाया जमा करने का निर्देश दिया था। कहा गया था कि यदि समय सीमा में बकाया धनराशि नहीं जमा की जाती, तो कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि निर्धारित समय सीमा में किसी भी राइसमिल ने बकाया धन नहीं जमा की। इस पर एसडीएम विवेक मिश्र ने गुरुवार को राजस्व व पुलिस टीम के साथ रुकुनपुर कासिमपुर गांव पहुंचकर ओम मिनी राइस प्लांट सील कर दिया। इस राइसमिल पर एक करोड़ 40 लाख 72 हजार 391 रुपये बकाया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार 9 करोड़ 80 लाख 6 हजार 62 रुपये के बकाएदार अमरावती चावल उद्योग भिटौरा उत्तर व 28 लाख 24 हजार 538 रुपये के बकाएदार लक्ष्मी चावल उद्योग मंगुराडिला को भी सील कर दिया। इस दौरान तहसीलदार केके सिंह, नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि बकाया न जमा करने वाली राइसमिलों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें