फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए तीन को घर से निकाला

Sat, 27 Sep 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग इलाकों में दहेज प्रताड़ना के तीन मामले सामने आए हैं। महिला थाना पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटका क्षेत्र की मूल निवासिनी रागिनी ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी 12 जून 2022 को टांडा के रामपुर कला निवासी राकेश मौर्या से हुई थी। आरोप है कि बाइक की मांग न पूरी करने पर ससुरालीजनों ने शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। 13 नवंबर 2024 को पति, ससुर रामधनी, सास विमला देवी, रमेश मौर्या, अर्पिता और सीमा ने घर से निकाल दिया।
बसखारी के डोड़ो निवासिनी विजय भारती ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका शादी 2016 में मालीपुर के आलमपुर अखई निवासी विनोद से हुई थी। उनकी 7 वर्षीय पुत्री भी है। पति, ससुर गोमती प्रसाद, सास किस्मती देवी व देवर राजेश और दिनेश मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते रहे। दाे सितंबर को समझौता हुआ था। फिर भी 21 सितंबर को गला दबाकर मारा-पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज के मखदूमनगर निवासी मोहम्मद अयूब ने बताया कि उनकी पुत्री शाहिदा की शादी 2024 में आलापुर के तनवीर के साथ हुई थी। पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पुत्री को एक साल पूर्व घर से भगा दिया था। थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि सभी प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें