फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Wed, 04 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी श्यामलाल (22) पुत्र बाबूलाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासिनी ज्ञानमती (55) पत्नी जगदीश मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी बृजभूषण (32) पुत्र बसंतलाल मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें