फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के तीन और मरीज अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के बंदनडीह गांव निवासिनी सुशीला (57) पत्नी ब्रम्हदत्त को रविवार देर शाम उल्टी दस्त शुरू हो गई। परिवारीजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन सुधार न होने पर उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ऐनवां गांव की नसरीन (42) पत्नी शहाबुद्दीन रविवार देर रात डायरिया से पीड़ित हो गई। घरेलू उपचार के बाद भी उल्टी-दस्त में कमी न आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र के खैरा गांव निवासिनी अंजली (16) पुत्री अनिल की सोमवार को अचानक तबियत खराब हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें