फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े , तीन घायल

Sat, 20 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनडीह गांव निवासी अरविन्द व दानबहादुर के बीच मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। अरविन्द के मुताबिक वह शनिवार सुबह मेड़बंदी कर रहा था। विपक्षी दानबहादुर ने काट लिया गया था। इसी बीच दानबहादुर की तरफ से कुछ लोग पहुंच गए और विरोध करते हुए उससे गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने विरोध करते हुए कहा कि वह मेड़ ठीक से बांध रहा है। विवाद बढ़ता देखकर उसके परिवारीजन भी बीच बचाव करने पहुंचे। इतने में विपक्षी मारपीट करने लगे। उसे गंभीर चोटें आ गई।

जवाबी हमले में दूसरी तरफ से दानबहादुर व उनकी पत्नी अनुराधा को भी चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। इलाज के लिए तीनों को जहांगीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर अरविन्द को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरहीर पर कुल सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें