फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल, एक गंभीर

Sun, 12 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र अफजलपुर गांव निवासी जयराम (26) पुत्र रामानंद को शनिवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया।

टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी रामउजागिर (48) पुत्र रामनरेश शनिवार देर शाम उस समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए, जब वह बाइक से कहीं जा रहे थे। परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बसखारी थाना क्षेत्र बसखारी बाजार निवासी त्रिभुवन (38) पुत्र रामबहाल रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय मसड़ा के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें