फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में तीन चचेेरे भाइयों की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। परिवारीजनों के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए गये तीन किशोर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गये। इससे तीनों की मौत हो गई। वे तीनों आपस में चचेरे भाई थे। घटना की जानकारी गांव पहुंची तो लोगों में चीख पुकार मच गई। परिवारीजन ग्रामीणों के साथ विंध्याचल पहुंच गयेे।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सुखदेव सोमवार को पत्नी व पुत्र के अलावा तीन भतीजों को साथ लेकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल गये थे। वहां दर्शन से पहले तीनों भतीजे शक्ति (17), लकी (16), अमन (16) तथा पुत्र अर्पित (12) गंगा नदी में स्नान करने लगे। देर तक स्नान करने के दौरान अचानक वे चारों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुखदेव के पुत्र अर्पित को बचा लिया, लेकिन शक्ति, लकी व अमन डूब गये। बाद में उन तीनों के शव बरामद हुए। यह दृश्य देख सुखदेव व उनकी पत्नी की चीख पुकार पर हर कोई द्रवित हो गया। घटना की सूचना गांव पहुंची तो लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुखदेव के तीन अन्य भाइयों को एक-एक पुत्र था। सोमवार को नदी में डूबकर उन तीनों की मौत से गांव में हर कोई गमगीन दिखा। बाद में परिवार के कई सदस्य अन्य ग्रामीणों के साथ विंध्याचल पहुंच गये। इस बीच पूर्व विधायक सुभाष राय व पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल यादव समेत अन्य लोगों ने पीड़ितों घर पर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें