फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कुल संख्या हुई चार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसके साथ ही अब तक नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकबरपुर के मुबारकपुर डैयाडीह निवासी भानु प्रताप ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में दाखिल किया। अपने शपथ में पत्र में उन्होंने एक लाख रुपये नकद होने का जिक्र किया है। कुल 21 लाख रुपये की चल संपत्ति व 85 लाख रुपये की अचल संपित्त होने की घोषणा भी की। आय के लिए कृषि पर निर्भर भानु प्रताप की शैक्षिक योग्यता कक्षा नौ पास है।
भीटी तहसील के अहिरौली थानांतर्गत भटपुरा निवासी विवेक शर्मा ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा भरा। 50 हजार रुपये नकद रखने वाले विवेक के पास लगभग सात लाख रुपये की चल संपत्ति है। इनके नाम कहीं भी कोई भूमि व भवन समेत कोई अचल संपत्ति नहीं है। स्वरोजगार करने वाले विवेक ने स्नातक की डिग्री ले रखी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के मिर्जापुर निवासी नीलम सिंह ने मूल निवासी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा। उनके पास 25 हजार रुपये नकद जबकि पति रघुवेंद्र प्रताप सिंह के पास 15 हजार रुपये नकद हैं। नीलम के नाम 15 लाख रुपये के करीब चल संपत्ति है जबकि 15 लाख रुपये के करीब अचल संपत्ति है। उनके पति के नाम 29 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने डॉ. मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से परास्नताक तक की डिग्री हासिल कर रखी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इससे पहले सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने नामांकन किया है। इससे अब कुल नामांकन की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें