फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक सवार तीन भाई वाहन से टकराए, एक की मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर में कांवड़ यात्रा के लिए सामान खरीदने निकले बाइक सवार चचेरे भाई शुक्रवार को वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दीपू (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


जगतूपुर बिल्टई निवासी दीपू अपने चचेरे भाई शुभम (19) और रितिक (18) के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे थे। उन्हें कांवड़ लेकर अयोध्या जाना था। यात्रा के लिए जरूरी सामान लेने तीनों लोग एक ही बाइक से मालीपुर बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। हेलमेट न पहनने के कारण तीनों को गंभीर चोटें आ गईं।
सूचना मिलते ही परिजन और मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंचे और तीनों भाइयों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। शुभम और रितिक की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। भाई शिवप्रसाद ने बताया कि दीपू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे उत्साह से कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद से पिता जगदीश राजभर और मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। थाना प्रभारी स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें