अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के शीशामऊ मोलना में पुलिस विभाग व वन विभाग की टीम ने ट्रक में लदी प्रतिबंधित लकड़ी को पकड़ी है।
वन विभाग दरोगा गणेश मौर्य के मुताबिक प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी को काट कर उसे बेचने ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात 11:30 बजे शीशामऊ मोलना गांव के निकट पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा।
मौके से पंकज जायसवाल और अकबरपुर के जमुनीपुर निवासी वीरभद्र और कर्मूल्हा निवासी मंसाराम राजभर को गिरफ्तार किया। ट्रक से 54 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। संवाद