फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वित्तीय वर्ष बीतने में सिर्फ पांच दिन बाकी, शासन से हो रही धन वर्षा

Tue, 25 Mar 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कोषागार कार्यालय में काम करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 को समाप्त होने पर अब सिर्फ पांच दिन ही बाकी हैं। विभागों के पास पहले से ही करोड़ों रुपये डंप हैं, जिसे खपाने के लिए दिन-रात माथापच्ची चल रही है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में शासन भी खूब मेहरबान है। तमाम अधूरी परियोजनाओं के लिए लगातार बजट जारी किया जा रहा है और बजट को 31 मार्च तक खपाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब विभागीय अफसरों के आगे पुराने के साथ नए बजट का लेखा-जोखा तैयार करने की चुनौती है। हालांकि माना जा रहा है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 31 मार्च की शाम तक ज्यादातर बजट उपभोग कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
मार्च माह में 263 करोड़ का भुगतान
एक मार्च से लेकर 24 मार्च तक कोषागार से विभिन्न विभागों से प्राप्त बिल पर 263 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा भुगतान पिछले एक सप्ताह में हुआ है। बकाया बजट की उपयोगिता के लिए कोषागार की ओर से सभी विभागों को दो-दो बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। इसी बीच शासन से प्रतिदिन दो से 10 करोड़ रुपये का बजट आ भी रहा है। तय समय पर बजट खर्च न हो पाने की स्थिति में सारा बजट सेरेंडर हो जाएगा। इसके बाद विभागों को बजट पाने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में पुन: प्रस्ताव भेजना होगा।
-
30 व 31 मार्च को खुलेंगे बैंक व कोषागार
30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद का अवकाश प्रस्तावित है, लेकिन वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन होने की वजह से बैंकों व कोषागार कार्यालय के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इन दिनों में विभिन्न सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे और बिल संबंधी कार्यों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

-

तिथिवार हुआ भुगतान
19 मार्च- 16.65 करोड़
20 मार्च- 9.23 करोड़
21 मार्च- 3.59 करोड़
24 मार्च- 32.60 करोड़

-


वर्जन
सभी विभागों को भेजा गया रिमाइंडर
सभी विभागों को रिमाइंडर भेजा जा चुका है, जिन विभागों से बिल आ रहे हैं, उनका भुगतान हो रहा है। अभी स्थिति सामान्य है, 31 मार्च को शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

- बृजलाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें