फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फर्जी क्रेडिट कार्ड का बकाया के नाम पर धमकी

Wed, 29 Jul 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के धानिकपुर निवासी सुग्रीव ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया, जिसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड की बकाया किस्त के रूप में 70 हजार रुपये जमा करने की मांग की गई। सुग्रीव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी कोई क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है, इसलिए उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सुग्रीव ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद, उन्होंने 13 जून 2026 को पंजीकृत डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी अपनी शिकायत भेजी। इन प्रयासों के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो सुग्रीव ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें