फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: होली में दो दिन निर्बाध मिलेगी बिजली, भरपूर होगी पानी आपूर्ति

Tue, 11 Mar 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए विद्युत विभाग व निकाय प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। शासन के निर्देश पर 13 व 14 मार्च को पूरे शहर में निर्बाध बिजली दी जाएगी। इसके साथ सुबह, दोपहर व शाम को भरपूर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

होली के त्योहार को देखते हुए विद्युत विभाग पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत करा रहा है। शहर में एलटी लाइन के स्थान पर आर्म्ड केबल बिछाने के साथ जर्जर खंभे भी बदलवाए जा रहे हैं। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि शहर के सभी बिजली उपकेंद्रों पर उपकरणों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। होली पर लाइनों पर होने वाले फाॅल्ट जल्द ठीक करने के लिए सभी स्टेशनों पर जेई व संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीओ 24 घंटे बिजली आपूर्ति की निगरानी करते रहेंगे। यदि कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो अस्थायी संकट दूर करने के लिए चार मोबाइल ट्राॅली तैयार कराई गई हैं।
-

बनाया गया कंट्रोल रूम
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कंट्रोल रूप की स्थापना कर दी गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मो. 9415099672 नंबर जारी कर बकायदा कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर विभागीय नंबर पर शिकायत कर उपभोक्ता निदान पा सकेंगे।
विज्ञापन

-
सुबह, दोपहर शाम पानी की होगी आपूर्ति



नगर पालिका अकबरपुर ने होली पर सुबह, दोपहर व शाम तीन बार पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि सुपरवाइजरों की टंकी व नलकूपों पर ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे सभी टंकियां समय पर भर सकें। यदि शहर में कहीं पानी की समस्या होती है, तो ऐसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जा सकेगी। खराब नलकूप व सबमर्सिबल भी प्राथमिकता पर ठीक करा दिए गए हैं। अन्य निकाय क्षेत्रों में भी ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें