फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों पर केस दर्ज हुआ तो होगा आंदोलन

Sun, 06 Oct 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नव भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को रफीगंज में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि अमौली बुजुर्ग मामले में किसानों पर केस दर्ज हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चलाकू पाल ने कहा कि अमोली बुजुर्ग गांव में तालाब का जाल खोले जाने के मामले में किसानों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कहा कि बारिश के चलते खेतों में पानी भरा हुआ है। तालाब भी लबालब है। इसका प्रतिकूल प्रभाव धान की फसल पर पड़ रहा था। इसी के चलते जिम्मेदारों को जानकारी देने के बाद जाल खोला गया। अब संबंधित क्षेत्र के किसानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कार्रवाई हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। रवि कुमार, जगदीश कुमार, अनुराग, पंकज ने कहा कि किसान लंबे समय से समस्याओं से घिरे हुए हैं। उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई के चलते लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी किसानों की समस्याओं को दूर करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें