फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने विद्यालय से उड़ाया हजारों का सामान, दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पैकोलिया से गुरुवार रात चोरों ने एमडीएम के बर्तन समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक ने शुक्रवार को पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने से गुजरे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कक्षों का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच प्रधानाध्यापिका राजकुमारी भी वहां पहुंच गई। अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने न सिर्फ एमडीएम के बर्तन बल्कि सोलर ऊर्जा के उपकरण व बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। बाद में प्रधानाध्यापिका ने टांडा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें