फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बाइक व जेवरात समेत पार किया तीन लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला कस्बा में घर का ताला तोड़कर बाइक, नकदी समेत दो लाख रुपए के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित घटना की लिखित तहरीर थाने में देकर केस दर्ज करने की मांग की है। बताया जाता है कि घटना के समय पीड़ित परिवार एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए लखनऊ गया हुआ था। अलीगंज थाने में दी तहरीर में मोहल्ला कस्बा निवासी मोहम्मद जैद बताया कि बीते दिनों उसके परिजन लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उनके घर काम करने वाला जहीर घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला है। वह अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गया। कमरे में रखी आलमारी क्षतिग्रस्त थी। उसने तत्काल इसकी सूचना फोन पर उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आलमारी में रखा 10 हजार रुपए नकद, करीब दो लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण गायब था। इसके अलावा कमरे में खड़ी बाइक भी गायब थी। इससे उसे करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अलीगंज पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें