जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी पुष्पा (20) पुत्री कामता प्रसाद ने सोमवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसके पेट में दर्द व उल्टी होने लगी। परिवारीजनों ने पहले उसे सामान्य ढंग से लिया, लेकिन जब लगातार उसकी तबियत बिगड़ती गई तो उन्हें चिंता होने लगी।
पूछने पर जब युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने की बात कही तो उनमें रोना पीटना मच गया। इस बीच युवती बेहोश हो गई। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना गांव पहुंची, तो तमाम ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।