फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। मछली खरीदने गए एक युवक को चार युवकों ने मामूली बात को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे चार पहिया वाहन में लादकर घर ले गए और वहां भी पीटा। बाद में उसे मरणासन्न हालत में सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ित ने भीटी थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव निवासी शोले सिंह पुत्र रामकुमार से जुड़ा है। बताया जाता है कि बीते सोमवार को दोपहर शोले थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव स्थित तालाब पर मछली खरीदने गया था। बताया जाता है कि तालाब पर रुदऊपुर व इटवा निवासी कुछ लोग मौजूद थे। किसी बात को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे वह बेसुध हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने उसे चार पहिया वाहन में लाद लिया और अपने घर लेकर चले गए। आरोप है कि वहां भी उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में सड़क के किनारे फेंक दिया। बाद में घायल युवक देर शाम मिला। पुलिस मामले में रुदउपुर निवासी अंशू, बब्लू, छोटू सिंह तथा इटवा निवासी राजवंत सिंह के विरुद्ध मारपीट व अपहरण में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें