फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत

Tue, 24 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा के छज्जापुर गोड़ियाना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कैसे व किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार सुबह छज्जापुर गोड़ियाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि मोहल्ले के शत्रुघन मांझी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन


उसका शव सार्वजनिक शौचालय के निकट पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी मौत के कारणों को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

युवक का शव जहां पड़ा था, उसी से कुछ दूरी पर एक जुए के अड्डे का संचालन भी होता है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है।
विज्ञापन


परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें