अंबेडकरनगर। खेत में काम करने के बाद गुरुवार की रात घर लौट रहे युवक को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेवाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासी कृष्णकुमार (45) बीती रात उदयपुर गांव स्थित खेत में गेहूं की सिंचाई कर पैदल ही घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर हालत मेें कृष्णकुमार को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।