फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व युवती ने खाया विषैला पदार्थ

Tue, 03 Jan 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर एक युवक व युवती ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बरदहिया गांव निवासी फूलचंद्र (42) ने सोमवार देर शाम विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई।

इस बीच जब उसने विषैला पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। आननफानन में उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार में भी एक युवती ने विषैला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासिनी शिवकुमारी (22) ने सोमवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत खराब होने पर परिवारीजनों ने उसका इलाज कराया। जब उसने विषैला पदार्थ खाने की जानकारी दी तो तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें