फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू के जलस्तर में एक सप्ताह बाद 21 सेमी की गिरावट

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के मांझा कम्हरिया क्षेत्र में बहती सरयू नदी। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। लगभग एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को पहली बार 21 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज होने से तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। जलस्तर घटने से कटान की रफ्तार थमने की उम्मीद जगी है, हालांकि कई स्थानों पर कटान का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 84.63 मीटर से घटकर 84.42 मीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.14 मीटर नीचे दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण मांझा कम्हरिया और इटौरा ढोलीपुर गांव के पूर्वी हिस्से में नदी लगातार खेतों का कटान कर रही थी। जलस्तर में कमी आने से किसानों को उम्मीद है कि अब कटान की रफ्तार कुछ धीमी पड़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें