फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, नौ ब्लॉकों में आज होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाने की घड़ी आ गई है। रविवार को 9 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती का कार्य शुरू होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध पूरा कर लेने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सभी चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस बीच शनिवार को मतगणना पास को लेकर कई जगह ब्लॉकों में हंगामा भी हुआ। बसखारी ब्लॉक में कर्मचारियों और अभिकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई, जबकि रामनगर ब्लॉक में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद अब रविवार को मतों की गणना होनी है। सभी 9 ब्लॉकों के लिए अलग-अलग केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। कुल 2200 से अधिक कर्मचारी मतगणना का कार्य संपन्न कराएंगे। प्रत्येक मतगणना स्थल के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट की तैनाती शनिवार को कर दी गई। परिणाम की जानकारी समर्थकों को होती रहे, इसके लिए सभी केंद्रों के बाहर लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं।
समर्थकों को 200 मीटर की परिधि से दूर रखा जाएगा। मतों की गणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 8 से रात 8 बजे तक एक पाली के कर्मचारी मतगणना कराएंगे, जबकि इसके बाद दूसरे पाली के कर्मी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। अधिकारियों ने मतगणना को लेकर केंद्रों का शनिवार को निरीक्षण भी किया। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिन अभिकर्ताओं को कोविड लक्षण हैं, उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर मतगणना से एक दिन पहले शनिवार को पास बनवाने को लेकर बसखारी ब्लॉक में कर्मचारियों और अभिकर्ताओं में मारपीट हो गई। वहां केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रामनगर ब्लॉक में भी भी हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें