फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन को लेकर भिड़े दो पक्ष

Sun, 18 Oct 2015 11:10 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे बालू लदे चार ट्रक के पहिए पंचर हो गए। रात में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। समाचार भेजने तक इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज हो सका था।
विज्ञापन


सरयू नदी का किनारे टांडा तहसील के कई घाटों पर तो माफिया व दबंगों द्वारा अवैध ढंग से बालू खनन का कार्य अरसे से चला आ रहा है। टांडा के कई घाटों पर बीते दिनों गोलीबारी, तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

आलापुर तहसील इस मामले में पिछले कुछ समय तक तो शांत माना जाता था लेकिन राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया व आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ाघाट पर अब माफियाओं की निगाह गड़ गई है। इसमें आलापुर तहसील क्षेत्र से जुड़े दबंगों के अलावा टांडा तहसील क्षेत्र के घाटों पर अपना दबदबा कायम रखने वाले माफिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन


आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ाघाट में शनिवार रात अवैध खनन से जुड़े दो गुट आमने सामने हो गए। एक गुट के लोग वहां अवैध ढंग से खनन कार्य में लगे थे। तभी दूसरे गुट के लोग भी पहुंच गए। वर्चस्व स्थापित करने के लिए दोनों गुटों के गुर्गों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

गनीमत यह रही कि किसी ने एक दूसरे को निशाना नहीं बनाया। बालू लदे वाहनों को रोकने के लिए लक्ष्य बनाकर जरूर फायरिंग की गई। नतीजा यह रहा कि बालू से लदे चार ट्रक के पहिया फायरिंग के चलते पंचर हो गए। फायरिंग के चलते आस पास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत व्याप्त फैल गई।

उन्हीं में से किसी ने इसकी सूचना आलापुर पुलिस को दे दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अराजक तत्व वहां से भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात जिन ट्रकों के पहिए पंचर हो गए थे, उन्हें उनके वाहन स्वामी पहिया बदलवाकर अपने साथ लेते गए।

उधर थानाध्यक्ष आलापुर बेचू सिंह यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर वे सब पहुंचे थे। फायरिंग की बात सामने आयी है। जांच चल रही है। अब तक अवैध खदान की बजाए निजी विवाद का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें