फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एटीएम से पैसा चोरी करने में विफल चोर उठा ले गया उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या मार्ग पर स्थित इंडिया वन एटीएम के बाद शनिवार को टांडा मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। एटीएम से पैसा निकलने में विफल चोर एटीएम का कैमरा समेत अन्य उपकरण ही उठा ले गया। रविवार को पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर चोर को न्योतरिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चोरी का उपकरण भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के टांडा मार्ग स्थित अरिया में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की शाखा है, इसी भवन में एटीएम भी संचालित है। शनिवार देर रात इसको चोर ने निशाना बनाया। उपकरण के साथ अंदर दाखिल हुए चोर ने एटीएम को खोलकर पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने एटीएम के अंदर लगे कैमरे समेत कई महंगे उपकरण को खोल लिए और फरार हो गया।
सुबह कुछ लोग एटीएम से पैसा निकलने पहुंचे तो वहां सामान बिखरा देख बैंक कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बैंक मैनेजर ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कराया। डीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी सक्रिय हो गए। रविवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एटीएम में चोरी करने वाला चोर न्योतरिया हाईवे से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हंसवर थानाक्षेत्र के नोहरानी रामपुर गांव निवासी सचिन गोस्वामी के रूप में बताई।
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस ने चोरी का कैमरा, तार, सिम और चिप, तार समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि यदि यही सजगता बीते दिनों अयोध्या मार्ग के इंडिया वन एटीएम पर टेप लगाकर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने की कोशिश वाले गिरोह के सदस्य लखनऊ के महिलाबाद निवासी यशराज के पकड़े जाने पर दिखाई जाती तो पुलिस एक बड़े गैंग पर अंकुश लगा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें