अंबेडकरनगर। हरियाणा में किशोरी को 10 लाख रुपये में बेचने के मामले में सोमवार को महिला मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी का कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराया गया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का विवाह उसके माता-पिता ने डेढ़ माह पूर्व हरियाणा के रोहतक निवासी मनोज पुरोलिया से उसकी मर्जी के खिलाफ किया था। जहां उसे नींद की दवा खिलाकर पति व देवर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। बीते नौ दिसंबर को किशोरी वहां से भाग निकली। एसपी कार्यालय पहुंचकर उसने अपने माता-पिता और चाचा के ऊपर विवाह के एवज में युवक से 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। महिला थाने में माता-पिता समेत अन्य स्वजन और मनोज पुरोलिया तथा अज्ञात भाई के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट में किशोरी का कलमबंंद बयान दर्ज करा दिया गया है।