फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमी संग थाने पहुंची किशोरी, साथ रहने की बात पर अड़ी रही

Tue, 01 Oct 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों अपहृत किशोरी प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता का दौर चला। हालांकि किशोरी प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी अपने ननिहाल में रहती है। टांडा निवासी युवक से उसका प्रेम हो गया। बीते दिनों दोनों ने एकसाथ रहने का फैसला किया और गुजरात चले गए। इस पर किशोरी के माता-पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। केस दर्ज होने की भनक लगने पर प्रेमी और प्रेमिका रविवार को थाने पहुंच गए। दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में समझौते का दौर चला। लेकिन किशोरी परिजनों की बात को नजरअंदाज कर प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। ऐसा न करने पर उसने आत्महत्या की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें