फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नागरिक उड्डयन की भूमि से कब्जा हटाने गई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहीरपुर में नागरिक उड्डयन की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए गई टीम बैरंग लौट आई। इसके चलते पुलिस, नगर पालिका व राजस्व टीम की खूब किरकिरी भी हुई। इस संबंध में संबंधित टीमें कोई समुचित जवाब भी नहीं दे पा रहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में दहीरपुर निवासी रामजग व मिट्ठूलाल पर अकबरपुर कोतवाली में नागरिक उड्डयन की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में केस दर्ज हुआ था। मौजूदा समय में आरोपी द्वारा संबंधित भूमि पर बड़ी चहारदीवारी के साथ ही गेट लगा दिया गया है। मंगलवार को तहसीलदार अकबरपुर बलवीर सिंह राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की टीम को लेकर अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। हालांकि कोई कार्रवाई किए बगैर ही टीम वापस लौट गई।
तहसीलदार का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया था। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आरोपियों को कोतवाली में बुलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज भी है। कुछ प्रक्रिया अधूरी होने के चलते अभी निर्माण को ढहाया नहीं गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें