फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बादलों में छिपा रहा सूरज, घरों में दुबके लोग

Sun, 29 Dec 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में कोहरे के बीच आते-जाते वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बीच रविवार को पूरे दिन बादलों के साथ सूरज लुकाछिपी खेलता रहा। सर्द हवाएं भी चलीं, जिससे लोग कंपकंपाते रहे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में दुबके रहे। ठंड बढ़ने का असर कपड़ों की दुकानों पर भी दिखा। ऊनी कपड़ों के साथ स्वेटर, जैकेट व बच्चों के गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरा होने के कारण धुंध थी। इसके बाद धूप तो खिली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम फिर बदल गया। सारा दिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा। सुबह से चल रहीं तेज हवाओं ने ठंड बढ़ानेे के साथ लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार का दिन होने के कारण बाजार में भीड़ होने की उम्मीद थी, लेकिन लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करने को लेकर जरूर ग्राहक पहुंचे। दुकानों में ऊनी कपड़ों के साथ शॉल, स्वेटर व जैकेट की लोगों ने खरीदारी की।
सर्दी बढ़ने के बावजूद अभी जिला प्रशासन संजीदा नहीं है। जिले में 239 स्थानों पर अलाव जलाने के स्थान चिह्नित हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 167 व ग्रामीण क्षेत्र में 72 स्थान हैं। नगर क्षेत्र तो कुछ जगहों पर अलाव जल रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अब भी ज्यादातर जगहों पर अलाव जलने का इंतजार ही किया जा रहा है।

अकबरपुर नगर में कोहरे के बीच आते-जाते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें