फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में घुसकर नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमला

Sun, 29 Dec 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष जहांगीरगंज पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अध्यक्ष ने एक युवक पर गाली गलौज करने व जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इससे पहले बीते दिनों इसी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की उनके ही कार्यालय में पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत जहांगीरगंज में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी की नगर पंचायत कार्यालय में ही पिटाई कर दी गई थी। विनय ने अध्यक्ष सुनीता देवी के प्रतिनिधि सुनील व एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया था। इसी घटना को लेकर अध्यक्ष ने अपने प्रतिनिधि को हटा दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने डीएम व एसपी से मिलकर जान का खतरा बताया था।
अब जहांगीरगंज थाने में दर्ज कराए केस में अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शनिवार शाम छह बजे करीब जब वह नरियांव स्थित अपने आवास पर मौजूद थीं, तभी सिंहपुर निवासी रूदल वहां पहुंच गया। किसी के उकसावे पर उसने गाली गलौज अनायास ही शुरू कर दी। रोकने पर वह हमलावर हो गया। जान का खतरा महसूस कर घर में भागकर जान बचाई। अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद युवक वहां से चला गया। जानकारी मिलने के बाद जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। अब रविवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक जिस तरह उनके घर में दुस्साहसिक ढंग से चला आया, यदि उसके पास असलहा होता तो वह कोई भी अन्य अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकता था। इसके बाद भी मुझे यह लगा कि वह आक्रामक हो रहा है तो मैं अंदर चली गई।
सभासदों ने जताई नाराजगी
सभासद बालगोविंद तिवारी, शशिकांत दुबे व नरेंद्र मिश्र आदि ने अध्यक्ष पर हमला होने की घटना को चिंताजनक बताते हुए नाराजगी प्रकट की है। कहा कि अध्यक्ष ने पहले ही प्रशासन को आगाह किया था। पूरी परिस्थितियां समझाई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कोई बड़ा हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें