फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा देश का सम्मान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पूर्व की सरकारें इसे हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी थीं। इस प्रकार के ऐतिहासिक कदम उठाने की हिम्मत सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं, तो पूरी दुनिया उन्हें गंभीरता से सुनती है। उनके नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। यह बातें बुधवार को रक्षामत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के समर्थन में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मरीज जिले में ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी क्षेत्र में जाकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करा सकते हैं। पुलवामा हमले के बाद जब समूची दुनिया की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर थीं, तो उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर एक मजबूत संदेश दिया कि यदि किसी ने भी देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उससे इसी प्रकार से निपटा जाएगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से बुधवार लगभग डेढ़ बजे पहुंचे। इसके बाद जनसभा के संबोधन में कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। जो कहती है उसे शत-प्रतिशत पूरा कर दिखाती है। कहा कि लक्ष्मी देवी साइकिल या फिर हाथी पर बैठकर हाथ का पंजा हिलाती हुईं नहीं आती हैं, बल्कि कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। इसीलिए हर कोई भाजपा के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा की मजबूत सरकार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा दी। पूर्व की सरकारें इसे हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी थीं। पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर एक मजबूत संदेश समूची दुनिया को दिया था। देश की तरफ यदि कोई भी गलत निगाहों से देखेगा, तो उससे इसी प्रकार से निपटा जाएगा।
रक्षामंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मरीज सिर्फ अपने जिले में ही नहीं, बल्कि दुनिया के किसी भी क्षेत्र में जाकर इलाज करा सकता है। कहा कि एक वर्ष के अंदर सभी के घर मेें हैंडपंप होगा। कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को प्रदेश में सरकार बनने के बाद 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। देश की सत्ता पाने के लिए विपक्षी पार्टियां जाति व धर्म की राजनीति कर रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सभी को एक समान अधिकार देते हुए आगे बढ़ रही है।
कोरोना के कारण बढ़ी महंगाई
रक्षा मंत्री ने कहा कि महंगाई थोड़ी जरूर बढ़ी, लेकिन उसका मुख्य कारण कोरोना रहा। अमेरिका जैसे तमाम देशों में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ी थी। उसकी तुलना में भारत में महंगाई फिर भी नियंत्रण में थी। अब महंगाई सामान्य होने की तरफ बढ़ रही है। रक्षामंत्री ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है तब तक देश को कहीं भी झुकने नहीं दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का प्रबंध किया जा रहा है। गलत तरीके से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा और वहां गरीबों को मकान दिए जांएगे। उन्होंने सपा व बसपा पर व्यंग करते हुए कहा कि जब दोनों दल मिलकर चुनाव लड़े थे, तब मामूली सीटें आई थी। अब वे 400 सीटों का सपना देख रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जनसभा में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक अनीता कमल, विधायक संजू देवी, प्रत्याशी त्रिवेणीराम, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, उपमा पांडेय, रामशरीक सिंह, अमरेंद्रकांत सिंह, सुमन पाण्डेय आदि ने स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ जिले के चुनावी माहौल पर संक्षिप्त जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें