फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के सहारे लेते रहते पल पल जनता कर्फ्यू की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनता कर्फ्यू के दौरान आम जनमानस पूरे दिन घरों में कैद रहते हए देश व दुनिया के हालात की जानकारी लेने को टीवी से चिपका रहा। जैसे ही कोरोना से संबंधित कोई नया अपडेट सामने आता, तत्काल मोबाइल उठाते और परिचितों व दोस्तों से इस पर चर्चा करते।
विज्ञापन

सतरही के गयादीन ने कहा कि वे कोरोना के संबंध में टीवी पर अपडेट देख रहे थे। इसी बीच जब पता चला कि 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों के संचालन पर पाबंदी लगा दी गई है तो उन्हें चिंता सताने लगी। दरअसल उनका भतीजा मुंबई से आ रहा था। वह उन्नाव में उतरकर अपने एक दोस्त के घर चला गया। अब जबकि ट्रेन का संचालन बंद हो गया है तो चिंता है कि वह कैसे घर आएगा। इसे देखते हुए उन्होंने तत्काल भतीजे को फोन कर कहा कि जो भी वाहन मिले, उससे घर आ जाओ क्योंकि आने वाले समय में कोरोना रोकने के लिए और भी ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।
शहजादपुर निवासी व्यवसायी रमेश सेठ ने बताया कि बंदी के कारण पूरे दिन घर पर ही रहे। अलग-अलग चक्रों में टीवी देखकर समय बिताना पड़ा। व्यवसायी वीरेंद्र सेठ ने कहा कि जरूरी कार्य के चलते थोड़ी देर के लिए अपने राइसमिल जाना चाहता था लेकिन परिवारीजनों ने रिस्क न लेने की सलाह दी। इसके बाद काफी देर तक टीवी देखने की मजबूरी बनी रही। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरिकृष्ण ने पूरा दिन परिवार के साथ गुजारा। बताया कि कभी न्यूज चैनल तो कभी बच्चे के मनोरंजन के लिए कार्टून चैनल देखकर समय गुजारा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के चिकित्सक डॉ. ज्ञानप्रकाश भी पत्नी व छोटे बच्चे के साथ टीवी पर देश-दुनिया का हाल जानते रहे। कहा कि जनता कर्फ्यू की सफलता ही कोरोना से निपटने में कारगर साबित होगी। महरुआ निवासी माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरुण सिंह परिवार के साथ टीवी के सामने डटे रहे। बताया कि चाय-नाश्ते के दौर के बीच परिवार के सभी सदस्य जनता कर्फ्यू को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों का अपडेट लेते रहे।
कई अन्य नागरिकों ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए। किसी ने क्रिकेट मैच की हाईलाइट देखकर समय गुजारा तो तमाम लोग ऐसे थे जिन्होंने टीवी पर मूवी देखी। परिवार के साथ अलग-अलग किस्म के धारावाहिक देखने वाले नागरिकों की तादाद भी अच्छी संख्या में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें