फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दरगाह में चढ़ाई चादर

विज्ञापन
बसखारी में हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह पर शुक्रवार को करते भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शुक्रवार देर शाम को बसखारी स्थित दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोइनुद्दीन अशरफ (मोइन मियां) के आवास पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

जमाल सिद्दीकी के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वे देर शाम तक सज्जादानशीन के आवास पर रुके और सामाजिक तथा धार्मिक मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता पर चर्चा हुई। इसके बाद उनका काफिला खानकाह-ए-हुसैनिया अशरफिया पहुंचा, जहां सज्जादानशीन मोइन मियां के साथ सैयद जामी अशरफ, सैयद सुल्तान अशरफ, सैयद दस्तगीर अशरफ सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। यहां से सभी लोग जुलूस की शक्ल में दरगाह शरीफ की ओर रवाना हुए और श्रद्धा के साथ हाजिरी दी।
दरगाह पहुंचकर जमाल सिद्दीकी ने मजार पर फूल अर्पित किए और चादर चढ़ाई। उन्होंने देश में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देती हैं और इन्हीं मूल्यों से समाज मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें